अमेठी का राजकीय पुस्तकालय बदहाल |
अमेठी। राजकीय जिला पुस्तकालय के अध्यक्ष की मनमानी का खामियाजा परिचारक को भुगतना पड़ रहा है। परिचारक सुखलाल ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पुस्तकालय अध्यक्ष समय पर कार्यालय नहीं आते हैं और न ही उसे वेतन रजिस्टर उपलब्ध करा रहे हैं। सर्विस बुक गायब हो चुकी है। इससे वेतन का निर्धारण एवं उसमे ग्रेड पे नहीं लग पा रहा है। परिचारक सुखलाल का कहना है कि पुस्तकालय अध्यक्ष कार्यालय से गायब रहते हैं। इसी वजह से उसे कुछ माह से वेतन नहीं मिला है। 28 मार्च को पुत्री का विवाह है और उसे पैसे की सख्त जरूरत है। कागजात उपलब्ध न होने पाने से वह असहज महसूस कर रहा है। मामले की जानकारी डीआईओएस को दी गई। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। Source: AMAR UJALA : Sunday, March 04, 2012 |
Top Menu
▼
No comments:
Post a Comment